फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मोबाइल की लत बच्चों की आंखों पर डाल रही असर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन पर अधिक समय बिताना बच्चों की आंखों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। कम उम्र में ही बच्चों की आंखों में सूखापन, लालिमा, चुभन और सिरदर्द जैसी दुश्वारी आ रही है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन करीब दो हजार मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। इनमें नेत्र रोग विभाग में 100 से अधिक मरीज अपनी आंखों की समस्याओं को लेकर परामर्श लेते हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित सूद के मुताबिक, रोजाना 14 साल से कम उम्र के 10 से 15 बच्चे उपचार के लिए आते हैं।
मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन पर लगातार नजर बनाए रखने से बच्चों की पलकें झपकने की दर कम हो जाती है। इससे आंखों की सतह पर नमी बनाए रखने वाली आंसुओं की परत प्रभावित हो सकती है। परिणामस्वरूप आंखों में सूखापन, लालिमा और चुभन के साथ सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कम उम्र में स्क्रीन का अधिक इस्तेमाल आंखों पर तनाव बढ़ा सकता है। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों की दिनचर्या और मोबाइल के इस्तेमाल पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव
- बच्चों को मोबाइल और लैपटॉप का अनावश्यक इस्तेमाल न करने दें।
- 20 मिनट तक स्क्रीन देखने के बाद 20 सेकंड तक 20 फुट दूर देखें।
- मोबाइल को आंखों से उचित दूरी पर रखें और अंधेरे में स्क्रीन देखने से बचें।
- बच्चों को बाहर खेलने और प्राकृतिक रोशनी में समय बिताने के लिए प्रोत्साहित करें।
- आंखों में लगातार जलन, लालिमा, धुंधलापन या दर्द होने पर डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें