फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किसान के थप्पड़ मारने पर थाने पहुंचे मनरेगा श्रमिक

Tue, 13 May 2025 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खुटार थाने पहुंचे अंडहा के मनरेगा श्रमिक। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
खुटार। मेड़ काटने के आरोप में किसान ने एक मनरेगा के श्रमिक को पीट दिया। इसके बाद थाने पहुंचे श्रमिकों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांवसभा अंडहा में मनरेगा योजना के तहत एक चक मार्ग पर मिट्टी कार्य चल रहा है। सोमवार को मनरेगा श्रमिक काम कर रहे थे। इस दौरान मौके पर पहुंचे एक किसान ने श्रमिकों पर मेड़ काटने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर एक श्रमिक को थप्पड़ मार दिया। श्रमिकों ने मामले की सूचना प्रधान और रोजगार सेवक को दी। इसके बाद श्रमिक राेजगार सेवक के साथ थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। किसान भी कई लोगों के साथ थाने पहुंचा और श्रमिकों पर मेड़ काटने का आरोप लगाने लगा। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने फार्मर के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर श्रमिकों को शांत कर दिया। इसके बाद श्रमिक वापस चले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट नहीं हुई है। जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें