पुवायां। जहर खाने के बाद युवक के इलाज का लंबा बिल मिला ताे तीमारदार ने पुलिस बुला ली। बाद में समझौता होने पर युवक घर चला गया।
क्षेत्र के गांव भूरखेड़ा के एक युवक ने घर में किसी बात को लेकर विवाद के बाद रविवार रात जहर खा लिया था। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद युवक ठीक हो गया, लेकिन इसके बदले अस्पताल ने इलाज में महंगी दवाओं के इस्तेमाल की बात कहते हुए युवक के परिजनों को 60 हजार रुपये का बिल दे दिया। परिजनों ने अस्पताल स्वामी को बताया कि वे जेवर और जमीन गिरवी रखकर 40 हजार रुपये लाए थे, जो उन्होंने जमा करा दिए हैं, अब उनके पास रुपये नहीं हैं। बात नहीं बनने पर युवक के तीमारदार ने यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने दोनों पक्षाें से वार्ता की। इसके बाद अस्पताल संचालक ने 20 हजार रुपये छोड़ दिए। इसके बाद युवक के परिजन बिना कार्रवाई के युवक को घर ले गए। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है। संवाद