फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विधायकों ने मुख्यमंत्री को दिए पुल और सड़कों के प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शाहजहांपुर के विधायकों ने विकास के प्रस्ताव दिए हैं। विधायकों ने पुल, सड़कों के साथ ही मंदिरों के विकास के प्रस्ताव दिए। विधायकों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रस्तावों को जल्द स्वीकृत करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

ददरौल विधानसभा क्षेत्र से विधायक अरविंद सिंह ने चौहनापुर से शाहबाद की ओर गर्रा नदी पर पुल का प्रस्ताव दिया है। इस पुल पर करीब 30 करोड़ की लागत लगेगी। इसके अतिरिक्त दनियापुर से सहबजापुर पर नया पुल, पांच धर्मार्थ मार्ग, दो एमडीआरओडी मार्ग, आठ लघु सेतु, सात सिंगल कनेक्टविटी मार्ग, छह मिसिंग मार्ग और चार रोड सेफ्टी मार्ग का प्रस्ताव बनाकर दिया है। विधायक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्ताव दिए हैं। इन कार्यों के होने से जनता को काफी राहत मिलेगी।

पुल और सड़कों का दिया प्रस्ताव मीरानपुर कटरा क्षेत्र के विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस और तिलहर क्षेत्र की विधायक सलोना कुशवाहा ने बुधवार को बरेली जाकर वहां एक कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस मौके पर दोनों विधायकों ने उन्हें विकास और निर्माण से संबंधित कई प्रस्ताव देकर उन्हें स्वीकृति देने का अनुरोध किया। तिलहर क्षेत्र की विधायक सलोना ने बैठक में मुख्यमंत्री को क्षेत्र के गांव मुडिया मार्ग से पचपेड़ा मार्ग, विक्रमपुर चकोरा से महमूदापुर मार्ग, निगोही रेलवे लाइन से हरिकिशनपुर मार्ग, खिरिया मार्ग आदि निर्मित कराने, 150 अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत व पुनर्निर्माण और धार्मिक स्थलों व मंदिरों तक सड़कें बनाए जाने के प्रस्ताव दिए। मीरानपुर कटरा क्षेत्र के विधायक प्रिंस ने अपने क्षेत्र में लघु सेतु और बड़े पुल के निर्माण, संचार नेटवर्क के लिए सिग्नल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने आदि कार्यों के प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिए।
विज्ञापन


पूर्व में दिए गए प्रस्तावों पर हुई चर्चा

पुवायां। मुख्यमंत्री के साथ बरेली में मंडलीय विधायक समीक्षा बैठक में पुवायां विधायक चेतराम ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की सड़कों के निर्माण, बस स्टैंड निर्माण आदि के बारे में जानकारी दी। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विधायकों के प्रस्तावों को जल्द स्वीकृति देकर कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। विधायक ने बताया कि जल्द ही विकास कार्यों के अन्य प्रस्ताव भी शासन को सौंपे जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें