फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की परेशानी पर पूर्व विधायक ने प्रशासन को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। सपा के पूर्व विधायक राजेश यादव ने शनिवार सुबह गढ़िया रंगीन गोगेपुर मार्ग के तिराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वहीं प्रशासन ने धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक का कहना है कि यहां के मुख्य मार्ग और पिपरथरा गांव के पुल निर्माण की उनकी मांग है। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक से सड़क जर्जर है। वर्ष 2010-11 में आई बाढ़ से गांव पिपरथरा में बना पुल बह गया था और सड़क कट गई थी। वहां स्थिति आज तक वैसी ही बनी हुई है। एसडीएम सौरभ गंगवार ने बताया कि अभी धरना प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है। जबकि पूर्व विधायक राजेश यादव का कहना है कि अनुमति नहीं मिल पाई है लेकिन शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं के साथ वह शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें