तिलहर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र ज्ञानेश मौर्य को विधायक सलोना कुशवाहा ने मिठाई खिलाकर उसका हौसला बढ़ाया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
नगर के मां शारदे इंटर कॉलेज के छात्र ज्ञानेश ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 92,20 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। विधायक ने ज्ञानेश के घर जाकर उसे शाबाशी दी। संवाद