विधायक ने सीएम से जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की उठाई मांग
ददरौल। ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बताया कि शाहजहांपुर में बरसात खत्म होने की ओर है। अभी तक पर्याप्त बारिश न होने से किसान बहुत परेशान हैं।
बारिश कम होने से तमाम फसलें प्रभावित हुईं हैं। डीजल की महंगाई और बिजली सप्लाई में कमी व लो-वोल्टेज की समस्या के कारण किसान अपनी फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र ददरौल के अंतर्गत विद्युत खंड मदनापुर उपखंड चौहनापुर से बिजली की आपूर्ति में लो-वोल्टेज की सम्सया है। सिर्फ आठ घंटे बिजली मिल पा रही है। इस कारण तीन फेस से चलने वाले सब-मर्सिबल पंप नहीं चल पाते हैं। शारदा उपखंड से निकली नहर से किसानों को पानी की उम्मीद थी लेकिन इसमें कई सालों से पानी नहीं आ रहा है। काश्तकारों की फसलें सूख रहीं हैं। विधायक ने जिले को सूखाग्रस्त घोषित कराने की मांग की है। संवाद