फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डीजीपी से मिले विधायक, बोले-दोषियों पर कार्रवाई हो

विज्ञापन
डीजीपी को दिया पत्र दिखाते विधायक चेतराम। संवाद
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। खुटार थाना क्षेत्र अंतर्गत बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के कथित फर्जी एनकाउंटर और उसके विरोध में चौकी घेर रहे ग्रामीणों पर पुलिस के लाठी फटकराने के मामले में भाजपा विधायक चेतराम ने डीजीपी से मिलकर जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विधायक चेतराम ने शनिवार को अपने पुवायां स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उन्हें ग्रामीणाें ने बताया था कि बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी गुड्डू को दिन में पुलिस के सुपुर्द किया गया था। उसी रात पुलिस ने आरोपी के दोनों पैरों में गोली मारकर फर्जी एनकाउंटर दिखा दिया।
सुबह ग्रामीणों ने चांदपुर पुलिस चौकी पर जाकर विरोध किया तो पुलिस ने महिलाओं, बच्चों पर भी लाठियां बरसाईं। चेतराम ने बताया कि 18 जून को लखनऊ में डीजीपी से मिलकर उन्होंने पत्र सौंपा था और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। जांच में जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें