फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कुर्रियाकलां में दो आरसीसी मार्गों का विधायक ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
कुर्रियाकलां में नवनिर्मित आरसीसी मार्ग का लोकार्पण करते विधायक अरविंद सिंह। संवाद
विज्ञापन
कुर्रियाकलां। गांव में दो आरसीसी मार्गों का विधायक अरविंद सिंह ने लोकार्पण किया। इसमें कोंचेश्वर महादेव स्थान के सामने बनी नहर पुलिया से प्राचीन देवी मंदिर तक लगभग 750 मीटर लंबे मार्ग का निर्माण 34 लाख रुपये से किया गया है। इसके अलावा बाजार आबादी से कुतुआपुर संपर्क मार्ग तक लगभग 200 मीटर की सड़क का निर्माण 28 लाख रुपये की लागत से किया गया है।
विज्ञापन

इन मार्गों से गांव की 15 हजार की आबादी सहित क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कांट श्रीदत शुक्ला, ग्राम प्रधान सुधांशु मिश्र, पूर्व प्रधान पुष्पेंद्र सिंह, हरजीत सिंह, होरीलाल शुक्ला, विश्वनाथ तिवारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें