फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टड़ई गांव में विधायक ने रामलीला मेला का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। टड़ई गांव में भगवान नृसिंह और ठाकुरजी महाराज के स्थान पर प्रतिवर्ष लगने वाला रामलीला मेला बुधवार से आरंभ हो गया। विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इससे पहले, विधायक ने विधिवत पूजन किया और नारियल फोड़ा। बाद में उन्हाेंने सभी से भगवान श्रीराम के आदर्श अपनाने के लिए उनकी लीलाओं का मंचन देखने की अपील की। आयोजकों के अनुसार लीला का मंचन बृहस्पतिवार से आरंभ होगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख के पति राहुल वर्मा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, ग्राम प्रधान उमेश कनौजिया, संदीप गुर्जर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें