फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विधायक ने शिक्षक डॉ. विनय को किया सम्मानित

विज्ञापन
ददरौल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ​शिक्षक डॉ. विनय कुमार को सम्मानित करते विधायक अरविंद सिंह
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कंपोजिट विद्यालय ददरौल में विधायक ददरौल अरविंद सिंह ने विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में भाग लिया। राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डॉ. विनय कुमार भट्ट को सम्मानित किया। इस मौके पर बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। संचालन वरिष्ठ शिक्षक रामशंकर यादव ने किया। अनुदेशिका शालिनी प्रजापति ने पर्यावरण संरक्षण पर कठपुतली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के संयोजक प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्रा ने विद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति से अवगत कराया। रसोइया श्रीराम काे विद्यालय को हराभरा बनाए रखने के लिए सम्मानित किया गया। बैठक में जनपद के एसआरजी अश्वनी अवस्थी, ग्राम विकास अधिकारी अनिल सिंह, एसएमसी अध्यक्ष सदानंद, प्रधानाध्यापिका अनीता रानी, कृति वाजपेयी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें