फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्र-छात्राओं को विधायक अरविंद ने किया पुरस्कृत

विज्ञापन
कांट के हा​शिमपुर खेड़ा गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय में संबो​धित करते विधायक अरविंद सिंह। स
विज्ञापन
कांट। हाशिमपुर खेड़ा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक अरविंद कुमार सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


इससे पहले, बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत करने के साथ कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों को सम्मानित करने वालों में डीआईओएस हरिवंश, बीएसए दिव्या गुप्ता, बीईओ नीरज शुक्ला आदि शामिल रहे। विधायक ने विद्यालय की हरियाली और स्वच्छ वातावरण के अलावा 105 बच्चों पर नियुक्त एकमात्र शिक्षक पल्लवी गुप्ता के शिक्षण कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन शशांक गुप्ता ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान गंगा बख्श सिंह, अतुल कुमार गुप्ता, श्याम सिंह, शिव प्रताप सिंह, हरजीत सिंह चौहान, विजय कुमार सिंह, परशुराम, प्रतिपाल शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें