फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का विधायक और उनके भाई पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। मिर्जापुर क्षेत्र के गांव याकूतपुर निवासी हवलदार सिंह उर्फ गुड्डू वर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य कई अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर क्षेत्रीय विधायक और उनके भाई द्वारा राजनीतिक रंजिश के कारण झूठी एफआईआर कराने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पत्र में उनका कहना है कि वह आजाद समाज पार्टी से जुड़े हैं और पार्टी ने उन्हें जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाने का निर्णय किया है। उन्होंने कुछ समय पहले विधायक निधि से कराए गए कार्य धरातल पर नहीं दिखने और सरकारी धन का गबन कर लेने की शिकायत की थी। इससे विधायक और उनके भाई उनसे रंजिश मानने लगे। उन्होंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके उनके खिलाफ फर्जी रिपोर्ट दर्ज करा दी।
वहीं, विधायक हरिप्रकाश का कहना है कि जिस निर्माण संस्था के खिलाफ झूठी शिकायत की गई, उसकी ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हवलदार सिंह पर एक अन्य रिपोर्ट मिर्जापुर थाने में गांव के लोगों ने दर्ज कराई है। विधायक के अनुसार दर्ज कराई गई रिपोर्ट का उनसे कोई सरोकार नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें