गोला गोकर्णनाथ। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान खुटार रोड स्थित मित्रा हॉस्पिटल को रजिस्ट्रेशन न होने के कारण बंद करा दिया है। सीएससी अधीक्षक डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि शहर में संचालित वेदांता हॉस्पिटल की काफी शिकायतें मिल रही हैं।
शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर खुटार रोड स्थित वेदांता हॉस्पिटल बंद मिला, वहीं पड़ोस में ही मित्रा हॉस्पिटल खुला था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के स्टाफ कोई भी प्रपत्र या रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा सका। मौके पर रजिस्ट्रेशन न होने के कारण अस्पताल को बंद करा दिया गया है। संवाद