फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंडा में निकाली गई साइकिल रैली

Fri, 07 Aug 2015 12:07 AM IST
बंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक शकुंतला देवी के नेतृत्व में बंडा न्याय पंचायत क्षेत्र के गांवों में समाजवादी पार्टी की जन संदेश साइकिल रैली निकाली गई। पुवायां मार्ग स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप से शुरू हुई साइकिल रैली कस्बे से होती हुई सैदापुर खंडपारी, ताजपुर, गायत्रीनगर, आलमपुर पिपरिया, मुरादपुर, कुंवरपुर रत्ती, धर्मापुर, गढ़िया रसूलपुर, पडनी किशनपुर होती हुई पूर्व ब्लाक प्रमुख कृपाल सिंह के आवास पर समाप्त हुई। रैली में जिला सचिव राजीव गंगवार, कृष्ण कुमार वर्मा, राजू सिंह, विजय मिश्रा, मोहम्मद इसहाक, भानू मिश्रा, गौरव शुक्ला, हरप्रीत सिंह, सतेंद्र सिंह, विनय सिंह, रामपाल वर्मा, बेचेलाल, भगवानशरण यादव, रामलड़ैते, ओमवीर सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


आधार कार्ड शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश
पुवायां। एसडीएम लालबहादुर की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को पुवायां के ब्लाक सभागार में बीएलओ और सुपरवाइजरों की बैठक में आधार कार्ड को वोटर लिस्ट से जोड़े जाने के काम में लापरवाही पर कई बीएलओ को फटकार लगाई गई। एसडीएम ने कहा कि कार्य समय से नहीं पूरा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में तमाम बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें