फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति : प्राची प्रधान प्रबंधक और स्नेहा उप सभापति बनाई गईं

विज्ञापन
श्वेता को बुके देकर स्वागत करते इंस्पेक्टर जीआरपी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
तिलहर। मिशन शक्ति के अंतर्गत मंगलवार को छात्रा प्राची अवस्थी ने एक दिन के लिए सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक और स्नेहा कश्यप ने उपसभापति का दायित्व निर्वाह किया।
विज्ञापन

मिल के प्रधान प्रबंधक शैलेंद्र अस्थाना ने प्राची और उप सभापति दोदराम कुशवाहा ने स्नेहा को अपना कार्यभार सौपकर उन्हें पद से संबंधित दायित्व समझाए। कार्यभार लेकर प्राची और स्नेहा ने चीनी मिल के विभागाध्यक्षों से परिचय प्राप्त कर उनसे मिल के चीनी उत्पादन, विक्रय, गन्ना पेराई, कारखाना के रखरखाव आदि कार्यों की जानकारी ली। बाद में दोनों छात्राओं ने मिल के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य रसायनविद् रामलखन प्रजापति, मुख्य गन्ना अधिकारी दमिनेश कुमार राय, मुख्य अभियंता महेंद्र यादव, मिल के डायरेक्टर आशीष अवस्थी, धर्मवीर गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद

श्वेता बनीं एक दिन की जीआरपी थाना प्रभारी
शाहजहांपुर। मिशन शक्ति के अंतर्गत संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की कक्षा 12वीं की छात्रा श्वेता मिश्रा को एक दिन के लिए जीआरपी थाना प्रभारी का कार्यभार सौंपा गया।
विज्ञापन

थाने पहुंचने पर जीआरपी इंस्पेक्टर अनिल प्रकाश सिंह ने छात्रा का स्वागत किया। एक महिला से जुड़ा मामला सामने आने पर उन्होंने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही उपनिरीक्षक की मदद से समाधान कराया। इंस्पेक्टर अनिल प्रकाश सिंह ने बताया कि छात्रा को प्लेटफार्म पर सुरक्षा संबंधी तमाम पहलुओं की जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें