जलालाबाद। सोमवार सुबह से लापता मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी रानू (37) का शव मंगलवार शाम तिकोला गांव के कटरी इलाके में बहगुल नदी में औंधे मुंह पड़ा मिला। पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भाई शैलेश ने बताया कि रानू सोमवार सुबह करीब सात बजे अपनी पत्नी प्रीति से टहलने जाने की बात कहकर निकला था। दोपहर तक न लौटने पर उसे खोजा गया लेकिन कहीं पता नहीं चला। मंगलवार शाम तक कोई सुराग न मिलने पर वे लोग इसकी सूचना थाने में देने जा रहे थे। इसी दौरान उसे बहगुल नदी में शव पड़ा होने की सूचना मिली। वह पड़ोसियों के साथ मौके पर पहुंचा। नदी में पड़ा शव उसके भाई का ही था। नदी किनारे जानवर चरा रहे लोगों ने शव देखा था। घर से इतनी दूर रानू कैसे आया, इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस से शैलेश ने बताया कि उसकी किसी से रंजिश नहीं है। वह अपने पांच भाइयो में दूसरे नंबर का था। उसके घर में पत्नी प्रीति के अलावा तीन बेटे हैं। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।