फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में ट्रॉयल के लिए सात महिला खिलाड़ियों का चयन

सार

पहले जिला स्तर पर खेलने के लिए आगे नहीं आने वाली डिग्री कॉलेजों की लड़कियां अब क्रिकेट में कॅरियर बनाने के लिए लखनऊ और कानपुर जैसे स्टेडियम में खेलने के लिए पसीना बहा रही हैं। क्रिकेट ट्रायल में चयनित महिला खिलाड़ियों को बुधवार को कानपुर में होने वाले ट्रायल के लिए आमंत्रित किया गया।कानपुर के लिए इनका हुआ चयनकानपुर में होने वाले ट्रायल में हर जिले से महिला खिलाड़ी बुलाई गईं हैं। जिले से एकता मिश्रा बल्लेबाज-विकेटकीपर, पल्लवी-बल्लेबाज, अंबिका गंगवार-लेग ब्रेक, राजाबाला, वधुंधरा, तनिषा और रिया अरोरा तेज गेंदबाज के रूप में चयनित हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जीएफ कॉलेज और एसएस कॉलेज के मैदान पर सीनियर महिला वर्ग के क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया गया। इस दौरान बुधवार को कानपुर में होने वाले ट्रायल के लिए सात खिलाड़ियों का चयन किया गया। दो बल्लेबाज व पांच गेंदबाजों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए अमर उजाला की मुहिम ने रफ्तार पकड़ ली है। पहले जिला स्तर पर खेलने के लिए आगे नहीं आने वाली डिग्री कॉलेजों की लड़कियां अब क्रिकेट में कॅरियर बनाने के लिए लखनऊ और कानपुर जैसे स्टेडियम में खेलने के लिए पसीना बहा रही हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देश पर सीनियर महिला वर्ग के क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया गया। सुबह छह बजे जीएफ कॉलेज के मैदान पर हुए ट्रायल में तीन और एसएस कॉलेज में हुए ट्रायल में चार महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया। कोच मनोज यादव ने उनके खेल का आकलन करने के बाद बल्लेबाजी और गेंदबाजी के टिप्स भी दिए। क्रिकेट ट्रायल में चयनित महिला खिलाड़ियों को बुधवार को कानपुर में होने वाले ट्रायल के लिए आमंत्रित किया गया।
कानपुर के लिए इनका हुआ चयन
कानपुर में होने वाले ट्रायल में हर जिले से महिला खिलाड़ी बुलाई गईं हैं। उनका प्रदर्शन देखने के बाद चयन किया जाएगा। जिले से एकता मिश्रा बल्लेबाज-विकेटकीपर, पल्लवी-बल्लेबाज, अंबिका गंगवार-लेग ब्रेक, राजाबाला, वधुंधरा, तनिषा और रिया अरोरा तेज गेंदबाज के रूप में चयनित हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें