फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को गायब कर हत्या करने का आरोप

Fri, 12 Feb 2016 08:32 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव चिनौर निवासी सावित्री ने दो लोगों पर अपने बेटे को गायब कर हत्या करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चिनौर निवासी सावित्री देवी पत्नी झाऊ लाल ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी में बताया कि आवास विकास कॉलोनी निवासी गौरव और फैक्ट्री स्टेट निवासी कल्लू 25 अक्तूबर 2015 को रात 11 बजे उनके 16 वर्षीय बेटे अर्जुन को आटा चक्की पर काम करने के बहाने बुला ले गए। जब अगले दिन अर्जुन वापस नहीं आया तो वह आटा चक्की पर गई और अर्जुन के बारे में पूछा तो दोनों ने कोई सही जवाब नहीं दिया। इसके बाद आटा चक्की की तलाशी ली गई जो वहां  अर्जुन की साइकिल, मोबाइल, सिम और उसकी चिप बरामद हुई थी। इसके बाद से दोनों आरोपी उससे बचने लगे। जब भी अर्जुन के बारे में पूछने जाती तो दोनों आरोपी मौके से फरार हो जाते थे। उन्होंने अपने बेटे को काफी जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। सावित्री ने आशंका जताई है कि कल्लू और गौरव ने उनके बेटे की हत्या करके शव गायब कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या कर शव गायब करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें