एसएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग में जूनियर छात्रों ने सीनियर्स को विदाई दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर प्रदीप सक्सेना ने बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा नैना अवस्थी को बेस्ट स्टूडेंट, मिस एंड मिस्टर फेयरवेल चुने गए जेब नाज को मिस फेयरवेल और रामजी अवस्थी को मिस्टर फेयरवेल के खिताब से नवाजा।
समारोह में मुख्य अतिथि प्रोफेसर सक्सेना, प्राचार्य डॉ. एके मिश्रा, विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल आदि ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इससे पूर्व विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा प्री-यूनिवर्सिटी परीक्षा के टॉपर्स को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आसिया को प्री-यूनिवर्सिटी परीक्षा का टॉपर घोषित किया गया। पुरस्कार जीतने वाले अन्य छात्रों में राहुल सिंह, प्रभव अग्निहोत्री, अजय कुमार, चंद्रभान, अनुराग कुमार, वाहिद अली, वीरेश कुमार, प्रदीप कौर, आस्था ओमर, प्रियंका गुप्ता, शाहीन आदि शामिल रहे।
निदा खान और शिल्पी के संचालन में हुए कार्यक्रम की व्यवस्था में अभिषेक मौर्य, अर्पित, अखिलेश, प्रदीप कुमार आदि का योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. केके वर्मा, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. अजय वर्मा, डॉ. विजय तिवारी, रचित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।