निगोही। थाना क्षेत्र के गांव पलिया निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार सुबह डायल 112 पर फोन कर गांव में कई हत्याएं होने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस में खलबली मच गई। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे, लेकिन जांच में सूचना झूठी निकली।
विज्ञापन
पुलिस ने फोन करने वाले व्यक्ति को बुलाकर पूछताछ की तो वह इधर-उधर की बातें करने लगा। ग्रामीणों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह अक्सर ऐसी हरकतें करता रहता है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि पुलिस ने परिजनों को उसे मोबाइल न देने की हिदायत दी है। संवाद