फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिश्रा गुट के व्यापारियों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Fri, 07 Aug 2015 12:15 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसिया उत्पीड़न से परेशान हाथरस जिले के घी व्यापारी गोपाल बघेला के द्वारा कलक्ट्रेट परिसर में डीएम ऑफिस के सामने आत्महत्या करने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के व्यापारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके साथ ही बिजली सप्लाई की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि हाथरस के घी व्यापारी गोपाल बघेला को पुलिस ने रात भर थाने में बंद रखा और जमकर पीटा। साथ ही सुबह मोटी रकम लेकर छोड़ दिया गया। इससे पीड़ित होकर व्यापारी ने आत्महत्या कर ली। व्यापारियों ने कहा कि यदि व्यापारी दोषी था तो उसे छोड़ा क्यों गया और निर्दोष था तो मारापीटा क्यों गया? कहा कि डीएम ने उसकी व्यथा को नहीं सुना तो मजबूरन उसने आत्महत्या कर ली। व्यापारियों ने पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा दिलाने, थाना इंचार्ज पर कार्रवाई करने और हाथरस के डीएम को हटाए जाने की मांग की। साथ ही बिजली व्यवस्था में सुधार कराए जाने की बात कही। इस दौरान जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ, महामंत्री नाजिम खां, नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, राधारमण अग्रवाल, ललित खुराना, सुरेंद्र सेठी, राजीव गुप्ता, संजीव राठौर, सुल्तान खां, राजीव कमरा, नबी अहमद, दीपक गुप्ता, रोमी सिंह, चंद्रप्रकाश गुलाटी, लक्ष्मण प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें