शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में होली पर दबंगों ने अनुसूचित जाति के व्यक्ति के घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीड़ितों को पीटा। इस दौरान फायरिंग भी की गई।
शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र की सुभाषनगर कॉलोनी में होली के दिन दबंगों ने दहशत फैला दी। मकान के विवाद को लेकर अनुसूचित जाति के व्यक्ति के घर में घुसकर लाठी-डंडे चलाते हुए ईंट-पत्थर फेंके। सरेराह फायरिंग कर दहशत फैलाई गई। फायरिंग व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
आरोप है कि कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति के बेटों ने अपने साथियों के साथ मिथलेश और राजू के घर पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे लेकर आए हमलावरों ने पीड़ितों को पीट दिया। पीड़ितों ने किसी तरह घर को बंद कर अपने को बचाया। इसके बाद खुलेआम तमंचे से कई राउंड फायर किए। फायरिंग करते हुए युवक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।