फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: यातायात पुलिसकर्मी से अभद्रता, 23 हजार का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोडवेज बस स्टैंड रोड पर मॉडल शॉप के पास बृहस्पतिवार दोपहर बेतरतीब स्कूटी खड़े करने वाले दो लोगों ने टोकने पर यातायात पुलिस कर्मी से अभद्रता की। जब पुलिस ने सख्ती बरती तो दोनों सामान्य हो गए। इसके बाद यातायात पुलिस ने दोनों स्कूटी चालकों का 23 हजार का चालान कर दिया।
विज्ञापन

इनमें एक का दस हजार व दूसरे का 13 हजार का चालान किया गया। स्कूटी चालक व्यापार मंडल से भी जुड़े बताए जा रहे हैं। इस बीच सीओ यातायात शुभम वर्मा भी पहुंच गए। यातायात निरीक्षक बच्चू सिंह के अनुसार, दोनों का चालान कर दिया गया है। साथ ही कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें