शाहजहांपुर। प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों, कानून व्यवस्था व राजस्व कार्यों की समीक्षा की।
इससे पूर्व मंत्री ने दैवीय आपदा के तहत मृत लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक दिए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों को मिलना चाहिए। इस दौरान पुवायां विधायक चेतराम, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद