फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भैंसी नदी में फिर किया खनन...प्रशासन को नहीं लगी भनक

विज्ञापन
पुवायां में मदनापुर के पास भैंसी नदी में जेसीबी से हुए रेत खनन से बना गड्ढा। संवाद
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी भैंसी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए प्रशासन ने लाखों रुपये खर्च किए और जिलेभर के सैकड़ों लोगों ने श्रमदान किया। अब इसी नदी में मदनापुर गांव के पास सोमवार रात जेसीबी से रेत का खनन किए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

गोमती की सहायक भैंसी नदी करीब एक दशक से सूखी पड़ी थी। पिछले वर्ष डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नदी को पुनर्जीवित करने के लिए अभियान चलाया था। बारिश के दौरान नदी में करीब आधी दूरी तक पानी का बहाव हुआ, लेकिन अब नदी फिर सूख गई। इस वर्ष बारिश कम होने से पूरी नदी सूखी पड़ी है।
सोमवार रात मदनापुर क्षेत्र में खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से रेत ले जाई गई। मंगलवार रात भी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मैनियां के पास नदी में पहुंची। इसकी जानकारी होने पर भाकियू कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा हुआ। बाद में खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली को वहां से हटाया गया।
विज्ञापन


जांच कर कार्रवाई होगी
एसडीएम पुवायां सदानंद सरोज ने कहा कि भैंसी नदी में खनन की शिकायत नहीं मिली है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और खनन करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई होगी। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि तहसील स्तरीय टास्क फोर्स में एसडीएम, खनन अधिकारी, संबंधित थाना प्रभारी और वह स्वयं शामिल हैं। एसडीएम के संज्ञान में मामला लाकर टीम मौके पर जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें