फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पांच दिनों में 4.8 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। इसके असर से रात ठंडी होने लगी है। पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वायुदाब बढ़ा होने से मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
पांच दिन पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि वायुदाब 12 मिलीबार बढ़ा हुआ है। उत्तरी और पछुआ हवा चल रही है। आर्द्रता 65 फीसदी होने से वातावरण में नमी कम हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें