फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: मजदूरों से भरी मिनी बस खाई में पलटी, दो की मौत, कई घायल 

Thu, 25 Mar 2021 02:58 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
विज्ञापन
खाई में गिरी मिनी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के तिलहर गांव में गुरुवार सुबह करीब छह बजे लखनऊ दिल्ली हाईवे पर अनियंत्रित होकर मिनी बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई और 17 मजदूर घायल हो गए। इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर छह घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


वहीं हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग करीब एक घंटे तक दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। बताया गया कि कुशीनगर, देवरिया और गोरखपुर के रहने वाले कई मजदूर चंडीगढ़ में विभिन्न फैक्टरी में काम करते हैं। ये मजदूर होली पर एक साथ ट्रैवल एजेंसी की बस से चंडीगढ़ से कुशीनगर के लिए बुधवार की शाम को निकले थे। 

बस में 35 मजदूर सवार थे। गुरुवार सुबह करीब छह बजे तिलहर थाना क्षेत्र में कौशल पेट्रोल पंप के समीप बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। जोर का धमाका होने के साथ बस में चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने बस में फंसे लोगों को निकालना शुरू कर दिया। सूचना पर तिलहर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पेड़ से टकरा जाने से पेड़ की साइड में बस के अंदर कुछ लोग फंस गए। पुलिस ने जेसीबी मंगाकर बमुश्किल किसी तरह बस को काटकर उन लोगों को निकाला। 

हादसे में कुशीनगर के थाना तरिया श्याम पट्टी निवासी गणेश (40) और गोविंद (45) की घटनास्थल पर मौत हो गई। दोनों कुशीनगर के रहने वाले हैं, जबकि बस में 17 यात्री घायल हो गए। उनको सीएचसी में उपचार के लिए भेजा गया। 

घायलों में से छह की हालत गंभीर देखते हुए उनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है और ट्रैफिक जाम हो गया है। घायलों को निकालने के बाद पुलिस ने जाम को खुलवा कर रास्ता साफ किया। घटना के बाद बस का चालक राधे भाग गया। 

बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक रास्ते में फेल हो गए थे जिसे ड्राइवर ने ठीक कर लिया था। बाद में फिर से ब्रेक फेल हो जाने के कारण हादसे की आशंका जताई जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि सुबह का समय होने के कारण झपकी लगने से हादसा हुआ होगा।

Trending Videos
विज्ञापन

ये हुए घायल

घायलों में संदीप कुमार (25) कुशीनगर, मनोज कुमार (28)  कुशीनगर, अरविंद (8) गांव बेनिया कुशीनगर, शहाबुद्दीन अंसारी (29) कुशीनगर, अखिलेश चौहान (35) कुशीनगर , हृदया (27)  कुशीनगर, राम विजेंद्र (30) कुशीनगर, रीना पत्नी बिजेंद्र, 3 वर्षीय पुत्र आर्यन और 7 वर्षीय पुत्री आंचल कुशीनगर, हरिशंकर चौहान (47) और दुर्गेश चौहान (42) निवासी देवरिया, राजेश कुशीनगर, विनोद और धनेश कुशीनगर, वरुण कुमार जंगली पट्टी गोरखपुर शामिल हैं। वहीं एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।

एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें