नई दिल्ली में डालमिया चीनी मिल के यूनिट हेड को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत : चीनी मिल
शाहजहांपुर। निगोही की डालमिया चीनी मिल के यूनिट हेड कुलदीप कुमार को पिछले दिनों दिल्ली में हुए कार्यक्रम में सम्मानित किए जाने से मिल कर्मियों ने खुशी जताई है।
मिल के यूनिट हेड और उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर की वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. प्रियंका सिंह को गत 24 से 26 जुलाई तक भारत मंडपम में हुए द शुगर टेक्नालॉजिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सेमिनार में उनके शोधपत्र गन्ना एवं चीनी उद्योग अपशिष्टों का सतत गन्ना उत्पादन और कटाई के बाद गुणवत्ता प्रबंधन में उपयोग के लिए सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया था।
कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए यूनिट हेड ने कहा कि उन्हें मिला सम्मान मिल कर्मियों के अथक प्रयासों का परिणाम है। कार्यक्रम में मिल के गन्ना अधिकारी आजाद सिंह, उत्पादन प्रमुख अमित नेगी, मुख्य अभियंता पंकज श्रीवास्तव, लेखा प्रभारी प्रेम प्रकाश पंत, आसवनी प्रमुख अमित कुमार, मानव संसाधन अधिकारी आदित्य कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद