फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर अधेड़ की मौत, पत्नी गंभीर घायल

विज्ञापन
खुटार में हादसे के बाद सर्वेश को सीएचसी ले जाने के लिए एंबुलेंस में पुलिसकर्मी - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। शादी समारोह से घर लौटते समय रविवार सुबह सिंधौली के गांव महासिर निवासी 55 वर्षीय सर्वेश कुमार की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। उनकी घायल पत्नी शीला देवी का खुटार सीएचसी पर इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शीला देवी ने बताया कि उनके मायके में भतीजी की शादी थी। वह पति सर्वेश कुमार के साथ शादी में हिस्सा लेने पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव जोगराजपुर गई थीं। रविवार सुबह करीब नौ बजे वह पति के साथ बाइक से लौट रही थीं। खुटार के तिकुनिया तिराहे पर ट्रक चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। वह बाइक से उछलकर दूर जा गिरी और पति ट्रक से कुचल गए।
ट्रक लेकर भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने एंबुलेंस ने शीला देवी और सर्वेश को खुटार सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने सर्वेश को मृत घोषित कर दिया। सर्वेश हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

डग्गामार वाहन घेर लेते हैं रोड, आए दिन हो रहे हादसे
खुटार तिकुनिया तिराहे पर पुवायां, मैलानी, गोला जाने वाले डग्गामार वाहनों के चालक अपने वाहन रोड पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे सड़क पर जगह कम हो जाती है। ऐसे में भारी वाहन आने पर जाम जैसी स्थित हो जाती है और अक्सर हादसे होते रहते हैं। जिस जगह पर सर्वेश की मोत हुई है, वहां पर कुछ समय पूर्व भी सड़क हादसे में एक मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें