फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र मिले तो छलक आए आंसू

Sun, 10 May 2015 12:16 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक पदों पर समायोजित होने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे शिक्षामित्रों को जब नियुक्ति पत्र मिले तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। जिले में दूसरे बैच के 343 शिक्षामित्रों के नियुक्ति पत्र बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी एवं नगर शिक्षा अधिकारियों के पास भेज दिए थे, जिनका वितरण भी शुरू हो गया। नियुक्ति पत्र पाने वाले शिक्षामित्र सोमवार को विद्यालय में ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन

बीएसए राजेश वर्मा ने देहात क्षेत्र के 300, नगर क्षेत्र शाहजहांपुर के 32 और नगर क्षेत्र तिलहर के 11 शिक्षामित्रों के नियुक्ति पत्र खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों में भेज दिए। अधिकांश ब्लाकों में नियुक्ति पत्रों का वितरण शुरू हो गया। नगर क्षेत्र शाहजहांपुर में शिक्षामित्र नेताओं ने ही नियुक्ति पत्रों का वितरण किया। शिक्षामित्र नेता वेद वर्मा, सुबोध वर्मा, रामासरे, राकेश मिश्रा ने किरन बाला, साधना शर्मा, गीता, सुनीता सक्सेना, कैफी आजमी, अर्शी परवीन, आंचल महेंद्रू, रजनी आदि 32 शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र मिले।

जलालाबाद में 24 को मिले नियुक्ति पत्र
जलालाबाद। ब्लाक शिक्षा संसाधन केंद्र पर शिक्षक पद पर समायोजित हुए ब्लाक के 24 शिक्षा मित्रों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी रामकिशोर ने बताया कि 24 में से 13 को ब्लाक के बाहर पोस्टिंग की गई, जबकि 10 महिला शिक्षा मित्रों व एक विकलांग शिक्षा मित्र को इसी ब्लाक में तैनात किया गया है। इस दौरान बीआरसी विश्वनाथ प्रताप सिंह, अर्चना राठौर के अलावा मनोज कटियार, रवींद्र वर्मा, मदन कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें