फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल राइड से दिया स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर साइकिल क्लब तथा मॉर्निंग वाकर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल के प्रति जन जागरूकता के उद्देश्य से सिटी साइकिल राइड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं आर्डिनेंस क्लोदिंग फैक्टरी के सुपरवाइजर स्टोर प्रभारी राजेश्वर पाठक ने कहा कि साइकिल बदलाव का वाहक है।
विज्ञापन

यही कारण है कि लंदन, न्यूयार्क, पेरिस जैसे शहरों में साइकिल को बढ़ावा दिया जा रहा है। मार्निंग वाकर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल त्रेहन ने कहा कि शाहजहांपुर में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एथलीटिंग तेजी से बढ़ी है। मॉर्निंग वॉक हो या साइकिल राइड, एक घंटा व्यायाम जरूर करना चाहिए।
साइकिल क्लब के अध्यक्ष गजेंद्र गंगवार ने बताया कि सिटी साइकिल राइड के अंतर्गत कैंट स्थित आर्मी गेट से शुरू करते हुए क्लब के सदस्यों ने गोविंदगंज, सदर बाजार, घंटाघर, केरूगंज होते हुए नगरिया मोड़, निबियाघाट, सुभाषनगर, लाल इमली चौराहे तक तकरीबन 25 किलोमीटर साइकिल चलाई। इस अवसर पर क्लब सचिव डॉ. विकास पांडे, राइड कप्तान सुमित प्रसाद, इंद्रजीत सचदेव, हरीश बजाज, अमरीश शुक्ला, पंकज, ओम, हर्षित तिवारी, राजकुमार, प्रेमपाल, सरोज, मनीष गोगिया आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें