श्री रूद्र बालाजी धाम पर आयोजित भजन संध्या में मौजूद महिलाएं। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। पुलिस चौकी उस्मानबाग स्थित श्री रुद्र बालाजी धाम पर होली के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कलाकारों ने भजनों से श्रद्धालुओं को सराबोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने फूलों की होली का आनंद भी लिया।
कलाकारों ने आज बृज में होली रे रसिया, अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो, नैनन में श्याम समाय गयो, होली खेले रघुबीरा, मेरी चुनरी में पड़ गए दाग री ऐसो चटक रंग डारो, मेरो खोय गयो बाजूबंद रे रसिया होरी में आदि भजन सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। महिलाओं व बच्चों ने भजनों पर नृत्य किया।
पंडित कान्हा कृष्ण शुक्ल ने महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया। श्री राधा-कृष्ण की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में डॉ. शालू अवस्थी, अंकुर शुक्ल, श्रेयांश, श्रवण शास्त्री, डीके, विकास, सोनम, शांति, डिंपल, राधा, राजेश्वरी, लता, माधुरी, ज्योति, गुड्डी आदि मौजूद रहे।