पुवायां (शाहजहांपुर)। बंडा के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बंडा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री मानसिक मंदित है। 17 अप्रैल की सुबह वह सोकर उठे तो किशोरी गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं चलने पर पिता ने तहरीर दी। बंडा के थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।