फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मानसिक अस्वस्थ युवक को चोर समझकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। राह चलते लोगों को चोर समझकर उनसे रात में मारपीट की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब बुधवार को देवनगर गांव के तिराहे पर ग्रामीणों ने एक युवक को चोर समझकर दिनदहाड़े पीट दिया। बाद में ग्रामीणों ने सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया तो पता चला कि पिटने वाला युवक चोर नहीं, बल्कि मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
विज्ञापन

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि वह मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के क़ुरैया थानांतर्गत गांव जनावर निवासी जसवंत है। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉ. फैजान खां ने उसे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने ग्रामीणों से चोरों की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें