अल्हागंज में थाना प्रभारी को ज्ञापन देते विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी। स्रोत: संस्था
अल्हागंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विद्यार्थियों की सुरक्षा व स्कूलों के आसपास यातायात व्यवस्था व अतिक्रमण की समस्या को उठाते हुए थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।
तहसील सह संयोजक पुलकित पंडित के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज समेत अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया गया। बताया कि विद्यालयों के आसपास यातायात और अतिक्रमण की समस्या बढ़ रही है। फुटपाथ खाली न होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
उन्होंने विद्यालय की छुट्टी के समय यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सत्यम, विक्रम, अर्जित दुबे और अंकित कुशवाहा शामिल रहे।