फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संकल्प यात्रा को बंधक बनाए जाने को लेकर ज्ञापन

Sun, 10 Mar 2024 03:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अराजक तत्वों ने गाजियाबाद थाना लिंक रोड शाहिबाबाद में पुलिस प्रशासन के साथ प्रजापति समाज संकल्प यात्रा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बंंधक बनाकर लाठीचार्ज किया था। इसके विरोध में राष्ट्रीय प्रजापति महासभा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक राशिद अली को दिया। इसमें जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि प्रशासन से अनुमति लेकर प्रजापति संकल्प यात्रा उत्तराखंड के हरिद्वार के वीआईपी गंगा घाट से 27 फरवरी को प्रारंभ हुई थी। इसके बाद एक मार्च को दिल्ली के जंतर मंतर पर सरकार को शोषित पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए मांग पत्र देने के लिए पहुंचनी थी, लेकिन 29 फरवरी को गजियाबाद के शाहिबाबाद में रोककर बंधक बनाकर पुलिस के साथ अराजक तत्वों ने लाठीचार्ज किया था। इस मामले में प्रजापति समाज ने जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, जोगिंद प्रजापति, प्रेमचंद्र, दिनेश, प्रिंस, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें