फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
तहसील पुवायां के ग्राम बसखेड़ा में श्मशान भूमि की ओर जाने वाले रास्ते पर भरा तालाब का पानी। स्र
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुवायां के ग्राम बसखेड़ा बुजुर्ग के ग्रामीणों ने गांव में जलभराव की समस्या के निस्तारण कराने के लिए डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा को सौंपा। इसमें गांव में ही स्थित तालाब की खोदाई और जलभराव की समस्या के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि गांव की आबादी लगभग चार हजार है। गांव के बीच में तालाब है, जो कीचड़ से भर गया है। तालाब की पानी सोखने की क्षमता खत्म हो गई है। जिसका पानी पूरे गांव की गलियों में भर गया है। इस कारण स्कूली बच्चों और ग्रामवासियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर समस्या होती है। शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली से श्मशान भूमि तक ले जाया जाता है। ज्ञापन देने वालों में आदित्य सिंह चौहान, ब्रजेश सिंह, भूपेंद्र, आलोक, अजय, राजीव, देवेश आदि शामिल रहे। संवाद

तहसील पुवायां के ग्राम बसखेड़ा में श्मशान भूमि की ओर जाने वाले रास्ते पर भरा तालाब का पानी। स्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें