फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल को ज्ञापन देकर लौटे व्यापारी

Fri, 05 Jun 2015 11:46 PM IST
श्ााहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिटेल सेक्टर में एफडीआई का नोटिफिकेशन वापस लेने, गुड्स एवं सर्विस टैक्स प्रणाली में एकरूपता लाने, एक लाख रुपये से अधिक के आभूषण खरीदने पर पैन कार्ड की अनिवार्यता समाप्त करने आदि मांगों को लेकर राज्यपाल राम नाईक को लखनऊ में ज्ञापन देने के बाद आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी शुक्रवार को लौट आए। बाद में उन्होंने बैठक करके व्यापारियों को राज्यपाल से हुई भेंटवार्ता का ब्यौरा दिया।
विज्ञापन


राज्यपाल से भेंट करने वाले संगठन के प्रदेश स्तरीय शिष्टमंडल में 11 पदाधिकारी शामिल रहे। इनमें जिले का प्रतिनिधित्व संगठन के जिलाध्यक्ष सर्राफ पंकज वर्मा, महामंत्री रमेश चंद्र शुक्ला और बाल कृष्ण रस्तोगी ने किया। तीनों पदाधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर उपरोक्त मांगें रखी गईं। जिलाध्यक्ष के अनुसार राज्यपाल ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता को दोनों ज्ञापन दिल्ली भिजवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें