शाहजहांपुर। पछुआ हवाएं चलने से गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक गलन बढ़ने के साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 18 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चली। बुधवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। हवा चलने की वजह से गलन बढ़ जाएगी। संवाद