फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां से लापता किशोर गोवा पहुंचे

Fri, 15 Dec 2023 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां निवासी ​​क्षितिज पाठक। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
पुवायां। कस्बे से लापता दो किशोर गोवा पहुंच गए हैं। परिजन उन्हें लेने गोवा गए हैं। बच्चों का पता चलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला छावनी निवासी सुधीर कुमार पाठक का 13 वर्षीय पुत्र क्षितिज और मोहल्ला देवस्थान के स्व. महेंद्र शर्मा का 14 वर्षीय पुत्र अभिषेक 11 दिसंबर को लापता हो गए थे। अभिषेक बेकरी पर काम करता था। सुधीर पाठक की ओर से गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। बुधवार को परिजनों को पलवल के एक व्यापारी ने मोबाइल पर सूचना दी कि दोनों किशोर उसकी कार में लिफ्ट लेकर गोवा आ गए हैं।

मार्बल व्यापारी ने बताया कि दोनों किशोर शाहजहांपुर से ट्रेन से दिल्ली पहुंचे थे और वहां से पलवल। दोनों किशोरों ने उनकी कार में लिफ्ट ली थी। बातचीत में शक होने पर उन्होंने किशोरों से बातों बातों में परिवार के बारे में जानकारी और मोबाइल नंबर पूछ लिया था। जब दोनों किशोर कार में सो गए, तब व्यापारी ने परिजनों को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस ने भी व्यापारी से बात की। व्यापारी ने कहा कि दोनों किशोर उनके पास सुरक्षित हैं। परिजन पहचान का प्रमाणपत्र लेकर गोवा आकर किशोरों को ले जा सकते हैं। इसके बाद परिजन गोवा रवाना हो गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय ने बताया कि क्षितिज और अभिषेक एक व्यापारी के पास गोवा में हैं। उनको लाने के लिए परिजन गए है। उनके आने पर ही घर से जाने के कारणों की जानकारी हो सकेगी।

पुवायां निवासी क्षितिज पाठक। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें