फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लॉक के चलते फिर पटरी से उतरा रेल यातायात, ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एक महीने में तीसरी बार मेगा ब्लॉक के चलते रेल यात्रियों को फिर परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसमें सबसे ज्यादा दिक्कत रोजाना रेलवे का सफर करने वालों को हुई। जिसको लेकर कई यात्रियों में नाराजगी भी देखी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को डाउन लाइन पर शाहजहांपुर से आलमनगर तक चार घंटे का मेगा ब्लॉक रहा। यह ब्लॉक अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस निकलने बाद आठ बजकर 40 मिनट पर शुरू हुआ। जिसके चलते लखनऊ जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्लॉक के दौरान डाउन लाइन पर स्लीपर और पटरियों को बदलने का काम हुआ। जिसके बाद रेल यातायात को सुचारु किया जा सका। शाहजहांपुर से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री स्टेशन पर गाड़ी के आने का इंतजार करते रहे। इस बीच कई बार लोगों ने पूछताछ केंद्र पर जाकर ब्लॉक खत्म होने की जानकारी लेते रहे, तो कई यात्रियों ने स्टेशन से कोई ट्रेन नहीं मिलने पर रोडवेज की बसों से लखनऊ का सफर तय करना उचित समझा।
शाहजहांपुर से दो ट्रेनें रहीं रद
हावड़ा से आलमनगर तक ब्लॉक के चलते शाहजहांपुर से दो ट्रेनें रद रहीं। जिसमें सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर को रोजा और वाराणसी-बरेली को लखनऊ से वापस कर दिया गया। जिस कारण शाहजहांपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

आधा घंटा लेट पहुंची अमृतसर-जननायक एक्सप्रेस
= अपलाइन पर अमृतसर-जननायक एक्सप्रेस के शाहजहांपुर स्टेशन आने का समय दोपहर एक बजकर तीन मिनट का है। जोकि शुक्रवार को आधा घंटे लेट आई। डाउनलाइन पर शाहजहांपुर-सीतापुर पैसेंजर को रोजा से चलाया गया।
स्टेशन पर पांच मिनट रुकी हावड़ा-जम्मूतवी
हावड़ा से जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन हावड़ा-जम्मूतवी एक्सप्रेस का स्टॉपेज नहीं होने के बाद भी शाहजहांपुर में पांच मिनट तक खड़ी रही। ट्रेन 1.25 बजे स्टेशन पहुंचकर प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी हो गई। तुरंत ही एनाउंसमेंट कर यात्रियों से रनथ्रू ट्रेन पर नहीं बैठने का अनुरोध किया गया। ट्रेन 1.30 बजे आगे के लिए रवाना हुई।
रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का काम कराने के लिए ब्लॉक लेना पड़ता है, ताकि ट्रेनों का संचालन निर्बाध रूप से हो सके और दुर्घटनाओं से बचा जा सके। शुक्रवार को भी ब्लॉक लिया गया, इसी वजह से शाहजहांपुर के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मनोज कुमार, स्टेशन अधीक्षक, शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें