फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल, गृह और व्यवसाय के बकायेदारों से वसूली में सख्ती बरतने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत की बैठक शनिवार को हुुई। जिसमें जलकर, गृहकर, व्यवसाय कर के बडे़ बकायेदारों के खिलाफ वसूली में सख्ती किए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा सिंह ने कहा कि नगर पंचायत के सभी तरह के करों के बकायेदारों के खिलाफ कर्मचारी सख्ती बरतें। वसूली में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गृहकर, जलकर, व्यवसाय कर के बडे़ बकायेदारों को आरसी जारी करने के निर्देश भी दिए। सभासद मायादेवी ने नगर में नई विकसित पटेल कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछवाने के लिए विस्तार का प्रस्ताव डीएम को भेजे जाने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही कॉलोनी में प्रस्तावित इंटरलॉकिंग का काम तत्काल शुरू कराने की मांग भी की है। सभासद आरबी गुप्ता ने कहा कि नगर में लगी हाईमास्ट लाइटों से नगर की सुंदरता बढ़ी है। आधा दर्जन हाईमास्ट लाइटें सार्वजनिक स्थल पर स्थापित होनी चाहिए। सभासद सौरभ गुप्ता ने नगर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के अभियान में तेजी लाई जाए। नगर ओडीएफ घोषित हो चुका है और कोई खुले में शौच करता मिले, तो उसे जेल भेजा जाए। इस मौके पर ईओ अनूप रावत, सभासद उजमा बेगम, सुधीर सिंह, प्रकाश राठौर, बालकृष्ण लाला, दिनेश राठौर, मुकेश कश्यप, राजेश बाथम, डा. विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें