फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृ एवं बाल स्वास्थ्य वर्ष को लेकर हुई बैठक

Sun, 08 Feb 2015 11:31 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मातृ एवं बाल स्वास्थ्य वर्ष मनाए जाने को लेकर भावलखेड़ा ब्लाक सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में प्रोजेक्टर के माध्यम से अभियान के उद्देश्यों के बारे प्रकाश डाला गया। बताया कि इस अभियान के तहत दो वर्ष तक के सभी बच्चों को पूर्ण टीकाकरण, समस्त गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराने, परिवार कल्याण कार्यक्रमों को स्वीकारते हुए टीएफआर को कम करने, पांच वर्ष तक के कुपोषित बच्चों एवं अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित करते हुए पोषण पुनर्वास केंद्र में उनका इलाज कराना पर चर्चा हुई। बताया गया कि गांव स्तर पर पोषण दिवस प्रधान की देखरेख में आयोजित कराए जाएंगे। इसके साथ ही आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम प्रत्येक सप्ताह उपकेंद्र स्तर पर बैठक कर गांव में दी जाने वाली समस्त सेवाओं की कार्य योजना तैयार करें। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण और उनके पोषण का ध्यान रखा जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षा एसडीएम जयनाथ ने की। बैठक में सीएमओ डॉ. उमेश चंद्र यादव, एसीएमओ डॉ. जेएल गौतम, डॉ. लक्ष्मण सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, जिला कार्यक्रम प्रबंधक केके शर्मा आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें