फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोष्ठी में दी खेती की जानकारी

Thu, 05 Feb 2015 12:18 AM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के गांधी पार्क में बुधवार को ब्रह्मकुमारीज और ग्राम्य विकास प्रभाग राजयोग एजूकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की ओर से आयोजित गोष्ठी में किसानों को खेती के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
विज्ञापन

ब्रह्मकुमारीज आश्रम की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जोन इंचार्ज बहन सरोज ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए देशी गोवंश का कृषि में महत्व, देशी केचुओं का कृषि में महत्व, बीजामृत से बीज शोधन, जीवामृत प्रयोग, घन जीवामृत, अच्छादन, फसल सुरक्षा आदि के बारे में जानकारी दी। यौगिक खेती के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कीटनाशक का अंधाधुंध प्रयोग करने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। योग का बीज, खेत और फसल पर प्रयोग विश्वविद्यालय की ओर से बताया जा रहा है, लोगों को इसे सीखना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पुवायां के ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह, डॉ. रामकुमार अकेला, राजीव सिंह, दिनेश अवस्थी, प्रमोद गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें