फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चिकित्सा अधीक्षक अनुपस्थित, दो दिन का वेतन कटेगा

Mon, 20 Nov 2023 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जलालाबाद में सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ.आरके गौतम। स्रोत-स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को परखने के लिए सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने आकस्मिक छापामार कार्रवाई की। रविवार शाम सीएमओ जलालाबाद सीएचसी पर पहुंचे तो उन्हें काफी अव्यवस्थाएं मिलीं। चिकित्सा अधीक्षक के अनुपस्थित मिलने पर दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शाम करीब सवा छह बजे सीएमओ डॉ. आरके गौतम अचानक सीएचसी पर पहुंच गए। उन्हें चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौम्य अग्निहोत्री अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने उपस्थिति रजिस्टर जांचा, जिसमें डॉ. अग्निहोत्री 17 व 18 नवंबर को भी अनुपस्थित थे। उनका दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इमरजेंसी ड्यूटी में डॉ. ओमेंद्र राठौर उपस्थित मिले। वहां बायोमेडिकल बेस्ट का सही से निस्तारण नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। इमरजेंसी में गंदगी देखकर सुधार कराने के निर्देश दिए। इसी तरह अस्पताल में फार्मासिस्ट भी ड्यूटी पर नहीं मिले। ड्यूटी चार्ट भी नहीं लगा था।
सीएमओ ने बताया कि फार्मासिस्ट की ड्यूटी लगाने के लिए निर्देशित किया है। उन्हें हादसे में घायल मरीज भर्ती मिले। चार प्रसूता से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। सीएमओ ने अधीनस्थों से कहा कि निजी अस्पतालों में अचानक से छापामार कार्रवाई करें, जिससे कोई आशा डिलीवरी केस निजी अस्पताल में लेकर नहीं जाए। आयुष्मान कार्ड को बनाने की गति बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें