फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना दुकानों समेत मेडिकल स्टोर्स कराएं सैनिटाइजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लॉकडाउन के दौरान किराना और दवा की दुकानें खुलने के साथ वहां से तमाम लोग लगातार खरीदारी कर रहे हैं। मगर अब तक इन दुकानों के आसपास कीटनाशक का छिड़काव कर उन्हें सैनिटाइज करने की जरूरत नहीं समझी गई है। सिर्फ व्यापारी अपने स्तर से इसके प्रयास कर रहे हैं, जो नाकाफी ऐसे हैं। ऐसे में दुकानों के आसपास संक्रमण को लेकर व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले में दवा की लगभग 1200 और किराना की 2000 दुकानें हैं। करीब 200 मेडिकल स्टोर तो महानगर में ही हैं। लॉकडाउन के दौरान इन पर लगातार खरीदारी की जा रही है। हालांकि जिला प्रशासन ने व्यापारियों को यहां सामाजिक दूरी और सैनिटाइजेशन का ध्यान रखने को कहा है लेकिन कम समय और सीमित संसाधन होने के चलते यह संभव नहीं हो रहा है। हालांकि शाहजहांपुर जिले में कोरोना का अब कोई केस नहीं है लेकिन देश में लगातार बढ़ते मामलों को लेकर व्यापारी चिंतित हैं। उनका कहना है कि नगर निगम शहर के अन्य भागों में जिस तरह सैनिटाइजेशन करा रहा है, उनकी दुकानें भी सैनिटाइज की जानी चाहिए ताकि संक्रमण का खतरा खत्म हो सके।
डीएम को भेजा ज्ञापन
व्यापार मंडल मिश्रा गुट के महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि लॉकडाउन के दौरान जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किराना व्यवसायी और दवा विक्रेता लगातार अपनी दुकानें खोल रहे हैं। किराना और मेडिकल स्टोर्स पर रोजाना तमाम लोग पहुंच रहे हैं। इससे दुकानदारों को वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है, लेकिन अभी तक महानगर के रिहायशी इलाकों और सरकारी कार्यालयों की तरह बाजारों मेें दुकानों के आसपास कीटनाशक का छिड़काव नहीं कराया गया है। दुकानदारों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए दुकानों के आसपास सैनिटाइजेशन जरूरी हो गया है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
जनसत्ता दल के महानगर अध्यक्ष राजेश सक्सेना और उपाध्यक्ष मनोज भारती ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि पूरा देश कोरोना से भयभीत है और सफाई कर्मचारी जान जोखिम में डालकर सफाई के साथ ही दवा का छिड़काव कर रहे हैं। उन्हें कोई प्रशिक्षण दिए बगैर यह काम कराया जा रहा है। कीटनाशक के प्रतिकूल प्रभाव से पड़ोसी जनपद हरदोई मेें एक सफाई कर्मचारी की मृत्यु हो चुकी है। इसे देखते हुए सभी सफाई कर्मचारियों को ऐसे संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, जिससे वे कीटनाशक के दुष्प्रभाव और कोरोना संक्रमण से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें