फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज के स्टैंड संचालक को संदिग्ध हालात में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के साइकिल स्टैंड संचालक मुकेश यादव को आरसी मिशन क्षेत्र के गांव कारी मकुआपुर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। वह घर जा रहे थे। रास्ते में तीन-चार अज्ञात लोगों ने घेर लिया और विवाद के बाद गोली चला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव सरौरा निवासी मुकेश यादव राजकीय मेडिकल कॉलेज में साइकिल स्टैंड संचालक हैं। वह शनिवार की रात करीब 10 बजे घर जा रहे थे। तभी रास्ते में आरसी मिशन इलाके के गांव कारी मकुआपुर के पास तीन-चार लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि विवाद के बाद गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। आरसी मिशन इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने मुकेश से राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घटना के संबंध में पूछताछ की। गोली किसने और क्यों मारी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें