बंडा में मीट की दुकान सील करते फूड इंस्पेक्टर मानवेंद्र कुमार सिंह। संवाद
- फोटो : विजेथुआ धाम पर कथा के दौरान मंच पर राम भद्राचार्य से वार्ता करते धीरेंद्र शास्त्री।
बंडा। अवैध रूप से खोली गई मीट की दुकान धार्मिकस्थल के किनारे होने के कारण सील कर दी गई।
तीन माह पूर्व दुकान खुलने से पहले ही आसपास के लोगों ने शिकायत की थी। इसके बावजूद मीट की दुकान खोल दी गई। शुक्रवार शाम फूड इंस्पेक्टर मानवेंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी के साथ दुकान पर गए। कागजात न दिखा पाने पर फूड इंस्पेक्टर ने मीट की दुकान को सील कर दिया। फूड इंस्पेक्टर मानवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मीट की दुकान को सील किया गया है। दुकानदार के पास कागजात भी नहीं मिले हैं। संवाद