कलान के पटना देवकली में प्रदर्शनी में मौजूद महापौर अर्चना वर्मा व अन्य। स्रोत : जागरूक पाठक
कलान। दैत्य गुरु शुक्राचार्य की तपोभूमि पटना देवकली में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ईश्वरीय अनुभूति राजयोग प्रदर्शनी का शनिवार को मुख्य अतिथि महापौर अर्चना वर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस मौके पर उन्होंने प्रदर्शनी में द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पूजा अर्चना की। बाद में नशे को एक सामाजिक बुराई बताते हुए सभी से इससे दूर रहने की अपील की। ब्रह्माकुमारी संस्था की रीना ने कहा कि प्रदर्शनी जन सामान्य को परमपिता परमात्मा से लगाव बढ़ाने का माध्यम बनेगी। इससे पूर्व, बच्ची पलक ने स्वागत गीत और कोमल ने भजन प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने पत्रकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर ब्रहमाकुमारी संस्था की अरुणा, अनीता, किरन, पूर्व प्रधान रामगोपाल वर्मा, चेयरमैन हरनारायण गुप्ता, राघवेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद